जहानाबाद, फरवरी 2 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। बिहार राजस्व सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी हड़ताल पर चले गए। जिसके कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दाखिल-खारिज, भूमि विवाद निपटारा, परिमार्जन, लगान रसीद, आवास योजना सत्यापन, जाति-आवासीय प्रमाण पत्र सत्यापन सहित कई जरूरी काम ठप पड़ गए हैं। मुख्य रूप से राज्य सरकार के हाल में लिए गए कैबिनेट फैसलों के विरोध में हड़ताल शुरू की गयी थी। लेकिन शाम में वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त होने की सूचना मिल रही है। हड़ताल पर रहे अंचलाधिकारी 29 जनवरी की कैबिनेट बैठक के निर्णय संख्या 23 और 30 का विरोध कर रहे हैं। निर्णय 23 में भूमि सुधार उप समाहर्ता के स्थान पर "अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी" का नया पद सृजित किया गया, जिसे अधिकारी बि...