रांची, सितम्बर 2 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनता दरबार में आवासीय, जाति, आय एवं स्थानीय प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, पेंशन, मनरेगा भुगतान, कृषि ऋण माफी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। नगड़ी अंचल के पुंदाग और टुंडल मौजा से जुड़े भूमि नामांतरण व लगान रसीद निर्गत करने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई। वहीं, अरगोड़ा अंचल में रोपना मुंडा, नीरज प्रसाद, अरुण प्रसाद और लीला देवी की शिकायतों का निपटारा कर उनके लगान निर्गत एवं नाम में सुधार कर दिए गए। जनता दरबार में पेंशन से जुड़े वर्षों पुराने मामलों का भी समाधान किया गया। सोनाहातु अंचल में कपिल देव प्रसाद केशरी के ऑनलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.