देवरिया, जुलाई 7 -- देवरिया, हिटी। स्वाधीनता की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देवरिया के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम पांडेय का 102 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। वह अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल रहे। इनके साथ ही इनकी पत्नी प्रभावती पांडेय भी दो वर्ष तक जेल की सलाखों में कैद रहे थे। देवरिया जनपद के सलेमपुर विकास खंड के ग्राम मधवापुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम पांडेय की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। उपचार के लिए उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। निधन की सूचना आने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन में रहे शामिल सेनानी श्रीराम पांडेय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर वर्ष 1942 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.