कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के कंचौसी में अंग्रेजी शराब ठेके पर आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम के छापे में बिना क्यूआर कोड के अवैध शराब बिक्री पकड़े जाने के बाद शराब दुकान को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही अब अनुज्ञापनी पर भी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। इसीक्रम में डीएम ने दुकान के अनुज्ञापी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण तलब किया है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव निवासी लखपत सिंह पुत्र माधव सिंह को कंचौसी स्थित कंपोजिट शराब दुकान (एफएल-5 डीबी )का आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 में हुआ था। एक अप्रैल 2025 से कंचौसी मे अंग्रेजी शराब की यह दुकान शुरू हुई थी। कानपुर नगर के आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार यादव व जीत कुमार ने डेरापुर की आबकारी निरीक्षक निशा सिंह के साथ की गई छापेमारी में वहां बिना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.