चंदौली, सितम्बर 3 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की शाम चार अंतरराज्यीय तस्करों को 30 हजार रुपए मूल्य की करीब साढ़े 21 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। पीडीडीयू नगर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय और आरपीएफ एएसआई मिथिलेश कुमार टीम के साथ लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास संदिग्धों की जांच कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि कुछ तस्कर झोला और बैग में शराब लेकर किसी ट्रेन से बिहार जाने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ की टीम ने दबिश देकर चार तस्करों को दबोच लिया। थाने में पूछताछ करने पर पता चला कि औरंगाबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.