आरा, फरवरी 23 -- अंगिआव। अजीमाबाद थाना पुलिस ने पंजाब निर्मित सवा दस लीटर शराब के साथ एक बाइक जब्त कर ली है । उक्त बरामदगी नोनउर पुल के नजदीक से की गई है । तस्कर शराब लेकर नोनउर गांव की ओर जा रहा था । तभी पुलिस की भनक पाते ही बाइक छोड़ भाग निकला । जब्त बाइक के विषय में पुलिस पता लगा रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...