आरा, दिसम्बर 17 -- शाहपुर। गुप्त रूप से मिली सूचना के अधार पर छापेमारी कर करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित पुलिस बल ने थाना मोड़ के समीप बुधवार को अपाची गाड़ी के साथ दो धंधेबाजों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रेम कुमार साह और विशाल चौधरी दोनों सुहियां गांव के शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से शराब लेकर गांव सुहियां जा रहे थे, तभी पुलिस ने धर दबोचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...