आरा, फरवरी 2 -- शाहपुर, निसं। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बाइक पर अंग्रेजी शराब के साथ सवार दो तस्करों को दबोच लिया। इनमें कृष्ण यादव उर्फ भुअर यादव और इंदल यादव शामिल हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने शाहपुर-करनामेपुर पथ पर श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज के पास से मोटरसाइकिल पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 180 एमएल की 95 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 17.100 लीटर है। इस संबंध में करनामेपुर थाना मे उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। पुलिस ने उक्त शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। देसी शराब के साथ धराया शाहपुर। शाहपुर थानाध्यक्ष इंस...