आरा, जनवरी 7 -- आरा। टाउन थाने की पुलिस की ओर से विभिन्न जगहों से अंग्रेजी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक बाइक भी जब्त की गयी है। गिरफ्तार धंधेबाजों में नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव निवासी रंजीत कुमार, शशि कुमार और उसी थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी चंद्र प्रकाश शामिल हैं। इसमें चंद्र प्रकाश को मिल्की मोहल्ला से 180 एमएल की एक फ्रूटी पैक के साथ गिरफ्तार किया गया। वहां शशि कुमार और रंजीत कुमार की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के पास से की गयी। इनके पास से 180 एमएल की चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। साथ ही उनके पास रही बाइक भी जब्त कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.