गया, फरवरी 4 -- बांकेबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के देल्हो रोड से अंग्रेजी शराब के साथ झारखंड के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर झारखंड के चतरा जिले के जोरी के वशिष्ठ नगर थाने के पहाड़पुरा गांव का कमलेश कुमार (पिता लेचु सिंह भोक्ता) है। उसके पास से करीब 15 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। साथ ही, एक ग्लैमर बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है। बांकेबाजार के थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि देल्हो के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वह झारखंड का रहनेवाला है। वह किसी स्थान पर शराब बेचने जा रहा था, इससे पूर्व ही वह गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.