बाराबंकी, फरवरी 1 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बड़ेल चौराहा के पास एक अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने शनिवार की रात नकब लाग कर दो लाख रुपये नगदी पार कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बड़ेल चौराहा के पास ही हिमांशु जायसवाल की कम्पोजिट अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की देर रात्रि दुकान में पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान के गल्ले में रखा हुआ करीब दो लाख रुपये उठा ले गए। शराब व बीयर की बोतलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह सेल्समैन ने उक्त चोरी की घटना की जानकारी दुकान मालिक को दी। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...