बांदा, फरवरी 23 -- बांदा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को दोनों पालियों में सीसीटीवी कैमरों व कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गईं। अंग्रेजी और गणित के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों का पसीना छुड़ाया। वहीं बायो व व्यवसायिक विषयों का पेपर अच्छा हुआ। पहली पाली में 962 तो दूसरी पाली में 194 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्रों में सकुशल परीक्षा हुई। कहीं से कोई नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जनपद में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय का पेपर पहली पाली में हुआ। गेट पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। अंग्रेजी विषय के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों कुछ उलझाया, लेकिन ज्यादातर बच्चों ने अच्छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.