मधुबनी, फरवरी 23 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में मैट्रिक की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रश्न पत्र का पैटर्न संतुलित रहा। इसमें वस्तुनिष्ठ,लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे। अपठित गद्यांश, पत्र लेखन, अनुच्छेद लेखन और व्याकरण से जुड़े सवाल पूछे गए। ग्रामर खंड में टेंस, वॉयस, नैरेशन और प्रीपोजिशन से प्रश्न आए। कई छात्रों ने बताया कि प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार थे और अधिकतर सवाल सीधे पूछे गए थे। अनुच्छेद लेखन और व्याकरण के सवाल थोड़ा कठिन था। ग्रेजी परीक्षा देकर बाहर निकलने वाले राजेश मंडल, घनश्याम कुमार, संगीत कुमार, राही कुमारी, सुषमा कुमारी, नेहा राज, मनीषा कुमारी, सुगंधा कुमारी व अन्य ने बताया कि प्रश्न पत्र को सामान्य बताया। छात्र आदित्य ने कहा कि ग्रामर के ...