हजारीबाग, फरवरी 3 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि के स्वामी विवेकानंद सभागार में मंगलवार को अगस्त्या फाउंडेशन के अध्यक्ष रामजी राघवन का व्याख्यान आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने की । मौके पर द फोर सी स्पार्क: इंजीनियरिंग ए लाइफ ऑफ इंपैक्ट विषय पर व्याख्यान देते हुए मुख्य अतिथि रामजी राघवन ने अंग्रेजी के अक्षर सी से बने चार शब्दों के अर्थो को डिकोड किया । उक्त चार शब्द थे क्यूरियोसिटी, क्रिएटिविटी, कॉन्फिडेंस एवं केयर अर्थात जिज्ञासा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं देखभाल। उन्होंने बताया कि किसी भी डिग्री, प्रयोगशाला या करियर से पहले जिज्ञासा, सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और संवेदनशीलता की चिंगारी होती है । कहा यही सी से बने अंग्रेजी के चार शब्द है। इससे न केवल सफल पेशेवरों, बल्कि जिम्मेदार और नवाचारी नागरिको...