कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2026 के तहत सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ मैट्रिक का मुख्य चरण शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिले के 55 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम एवं द्वितीय पाली में परीक्षा आयोजित हुई। प्रशासन की कड़ी निगरानी, सीसीटीवी कैमरों और दो स्तरीय जांच व्यवस्था के बीच कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पालियों को मिलाकर कुल 30,467 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र आवंटित थे। इनमें से 29,850 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 617 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 15,294 में से 14,963 तथा द्वितीय पाली में 15,173 में से 14,887 परीक्षार्थी शामिल हुए। शहर के प्रमुख केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.