फिरोजाबाद, मार्च 8 -- शुक्रवार को पहली पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटरमीडिएट की कम्प्यूटर, कृषि वनस्पति, कृषि अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई। अंग्रेजी विषय में 3990 और बाकी विषयों में 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 37,105 में से 33,115 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 3990 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की कम्प्यूटर, कृषि वनस्पति, कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 334 में से 318 उपस्थित एवं 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कंट्रोल रूम प्रभारी संजीव कुमार यादव, रंजना सहाय के साथ पुष्पेंद्र सोलंकी आदि शिक्षक केंद्रों की निगरानी करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.