बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं। आईसीएससी की परीक्षा का शुक्रवार से आगाज हो गया। परीक्षा के पहले दिन इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में करायी गयी। बढ़िया पेपर होने पर परीक्षार्थी खुश दिखायी दिये। परीक्षार्थियों का कहना था कि पहला पेपर बढ़िया हुआ है, अब आगे भी पेपर अच्छे ही होंगे। आईसीएससी 12 वीं की परीक्षा शुरू हो गयी है। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए 71 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से एक ने परीक्षा छोड़ दी और 70 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये। परीक्षा दो बजे से शुरू होकर पांच बजे संपन्न हुयी। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए गेट पर तलाशी बिना लिये सीधे कक्ष तक भेजा गया और वहां पर सीसीटीवी की निगरानी में नकलविहीन परीक्षा करायी गयी। प्रधानाचार्य फा...