नोएडा, फरवरी 23 -- नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार को 60 केंद्रों हुई। हाईस्कूल का अंग्रेजी का पेपर आने से छात्रों को राहत मिली। जनपद के केंद्रों पर पहली पाली में आयोजित हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में 22,612 में से 21,353 छात्र शामिल हुए। 1,259 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। इंटरमीडिएट की फल-खाद्य संरक्षण की परीक्षा में 205 में से 198 छात्र शामिल हुए। सात छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित और जीवविज्ञान की परीक्षा में 7,323 में से 7,048 छात्र शामिल हुए। 275 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी। केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्रों के चहरे पर मुस्कान दिखाई दी। छात्रों ने बताया कि पेपर बेहद आसान था। पेपर पाठ्यक्रम के अनुसार आया था। प्रश्न समय पर हल कर लिए।...