हरिद्वार, नवम्बर 30 -- युवा लेखक लोकेश भारद्वाज के अंग्रेजी उपन्यास द ब्रोकन फ्लेम का विमोचन रविवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित समारोह में किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ डा. ललित नारायण मिश्रा, अति विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार नन्दिता कुमार, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा ने दीप जलाने के उपरांत उपन्यास का विमोचन किया। सीडीओ डा. ललित नारायण मिश्रा ने लेखक लोकेश भारद्वाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य किसी भी समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को साहित्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक राहुल वर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विमल कुमार, परमिंदर सिंह गिल, विपिन शर्मा, ऋषि शर्मा, पंडित अधीर कौशिक, बीके त्रिपाठी, मनोज शुक...