मैनपुरी, दिसम्बर 9 -- आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अंगोंथा नगरिया में कठेरिया समाज लोगों की बस्ती में विकास न कराने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे समाज के लोगों ने सड़क व जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। आप किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व बृजप्रांत प्रभारी राजू यादव के साथ कठेरिया समाज के लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बताया कि आजादी से लेकर अब तक गांव में सड़के नहीं बनी हैं। जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। किसी भी व्यक्ति को कालोनी नहीं मिली है। शौचालयों की कमी है व सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वह जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे व भूख हड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.