प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। जमीन या मकान के बैनामा कराने में आधार सत्यापन का नया नियम आने के बाद अब उप निबंधक कार्यालय में परेशानी भी सामने आ रही है। बुजुर्गों के अंगूठे के निशान बहुत साफ न हो पाने के कारण बैनामा नहीं हो पा रहा है, जिससे जिले के नौ उप निबंधक कार्यालयों में रोजाना 30 से 40 लाख के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए अब उप निबंधक कार्यालयों में आईरिस स्कैनर लगाया जाएगा। जिससे आंख की पुतलियों की पहचान कर बैनामा कराया जा सके और कोई समस्या न हो। रजिस्ट्री कार्यालयों में एक फरवरी से आधार सत्यापन का नियम लाया गया। रजिस्ट्री में गड़बड़ी को पकड़ने के लिए इसे जरूरी किया गया। तर्क था कि इससे कोई फर्जी व्यक्ति सत्यापन नहीं करा सकेगा। नियम लागू हुआ, तमाम लोग ऐसे आए जो घर के बुजुर्गों के नाम संपत्ति ले रहे थे, उनके अंगूठे का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.