रांची, जनवरी 20 -- कर्रा, प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शत-प्रतिशत साक्षरता लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से नव भारत साक्षरता कार्यक्रम उल्लास के तहत कर्रा प्रखंड में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रखंड के सभी विद्यालयों को जन चेतना केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक संकुल के उन विद्यालयों, जहां आईसीटी लैब संचालित है, उनमें से दो विद्यालयों को मॉडल जन चेतना केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी महिला एवं पुरुषों को साक्षर बनाना है। इसके लिए प्रत्येक 10 निरक्षरों पर एक स्वयंसेवी वोलेंटियर का चयन किया गया है। मंगलवार को बहुउद्देशीय भवन, कर्रा में सर्वेयर एवं वोलेंटियरों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अनुग्रह देमता एवं अनमोल विल्सन संगा द्वारा प्र...