बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में आ रही दिक्कतें अब कुछ कम हुई हैं। यह स्थिति मंगलवार को बैनामा के दौरान देखने को मिली। कई दिनों से आ रही परेशानी से सबक लेते हुए पक्षकारों और गवाहों ने अपने आधार अपडेट कराए। फिंगरप्रिंट से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक दूर हुईं। हालांकि बुजुर्गों के फिंगरप्रिंट मिलान में अभी भी दिक्कत बनी हुई है। इस वजह से कई बैनामों में अधिक समय लगा। जिले के निबंधन कार्यालयों में बैनामा कराने वालों की संख्या पहले से कम रही। बैनामा के ऑनलाइन आवेदन के समय लोग पहले आधार नंबर दर्ज नहीं कर रहे थे। दस्तावेज में केवल आधार नंबर लिखा जा रहा था। इससे भी परेशानी बढ़ी। अब ऑनलाइन पंजीकरण में आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य हो गया है। मंगलवार को जनपद के तीनों निबंधन कार्यालयों में सर्वर सही चला। इसके बावजूद आधार बायोमेट्...