अररिया, दिसम्बर 7 -- अररिया,निज संवाददाता रविवार को आयोजित बुनियादी परीक्षा में शामिल होने आयी महिलाओं के उत्साह की कमी नहीं थी। कोई गोद में नवजात को बैठा कर परीक्षा दी तो किसी ने घरों पर छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर परीक्षा में शामिल हुई। परीक्षा में शामिल सकुरा ने कहा कि मुझे फक्र है कि अब कोई मुझे अनपढ़ नहीं कहेगा। सबका सहयोग मिला, तो आगे भी पढ़ेंगी। जन शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर आयोजित अक्षर आंचल योजना के अंतर्गत आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा में जिले के सभी नौ प्रखंडो व छह नगर निकाय में हुई। साक्षरता के डीपीओ साक्षरता प्रज्ञा श्री ने कहा कि परीक्षा के लिए 258 केंद्र पूरे जिले में बनाया गया था। परीक्षा को लेकर नवसाक्षरों में काफी उत्साह देखा गया। परीक्षा 10 बजे से चार बजे तक ली गई।परीक्षा में साक्षरता केंद्रों पर पढ़ने वाली नवसाक्षर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.