गया, जनवरी 7 -- मगध विश्वविद्यालय अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रोन्नति परीक्षा के प्रवेश पत्र में हुई गंभीर त्रुटियों के विरोध में बुधवार को परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रवेश पत्र में उनके मूल पदनाम और प्रोन्नति के लिए दर्शाए गए पदनाम में भारी गड़बड़ी की गयी है। इस संबंध में उन्होंने पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करा सुधार की मांग की थी। लेकिन, निर्धारित तिथि तक कोई संशोधन नहीं किया गया। विश्वविद्यालय के 19 महाविद्यालयों के लगभग 180 शिक्षकेत्तर कर्मियों की परीक्षा होनी थी। जिसे कर्मचारियों ने बहिष्कृत कर दिया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ मगध विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार भास्कर ने कहा कि वर्ष 2010 के बाद पहली बार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.