धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता 27 मार्च से शुरू होने वाली बीएड सेमेस्टर वन सत्र 2024-26 की परीक्षा अब अंगीभूत कॉलेजों में ली जाएगी। अंगीभूत कॉलेजों में ही परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय बीबीएमकेयू धनबाद प्रबंधन ने लिया है। बीबीएमकेयू ने धनबाद व बोकारो के छह अंगीभूत कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया है। इनमें बोकारो में बीएस सिटी कॉलेज व चास कॉलेज शामिल है। वहीं धनबाद में पीकेआरएमसी कॉलेज धनबाद, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर, आरएसपी कॉलेज झरिया व एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद है। विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बताते चलें कि पूर्व में कई बार प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को भी बीएड परीक्षा का सेंटर बनाया गया है। - अब पहली नहीं, दूसरी पाली में ली जाएगी बीएड परीक्षा बीएड सेमेस्टर वन सत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.