धनबाद, जनवरी 4 -- सिजुआ, प्रतिनिधि बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी अंतर्गत बंद पड़ी एएमपीएल आउटसोर्सिंग की अंगारपथरा कांटापहाड़ी परियोजना में शनिवार की सुबह एक बार फिर आग और धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते परियोजना से निकलता घना धुआं आसमान में फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही परियोजना प्रबंधन हरकत में आया और आग पर काबू पाने के लिए तीन अलग-अलग स्थानों से पानी डालने की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही कोलियरी के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कोलियरी के सेफ्टी मैनेजर संजय राय रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया। रेस्क्यू टीम में सीनियर ओवरमैन राजेश मंडल, राज रौशन और सुनील कुमार शामिल थे। टीम के सदस्य अग्नि प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.