समस्तीपुर, जनवरी 11 -- उजियारपुर। समस्तीपुर रोसड़ा रेलखंड अंतर्गत देसुआ व अंगारघाट रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना स्थल बिरनामा गांव स्थित रेल पटरी के किनारे बताया गया है। इसकी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच सूचना पर अंगारघाट थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए जीआरपी थाना समस्तीपुर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया में जुट गई। इस बाबत जीआरपी समस्तीपुर थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया की प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत किसी ट्रेन से गिरकर अथवा ठोकर लगने से हुई प्रतीत होता है। उन्होंने कहा की शव की शिनाख्त नहीं हुई है, इसलिए शव को अगले 72 घण्टा के लिए मर्चुरी हाउस में रखा जाएगा ताकि इस दौरान शव की शिनाख्त हो सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.