बोकारो, मार्च 17 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली एवं चांदो में श्रीरामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ एक साथ होली उपरांत 19 मार्च से होगी। अंगवाली में 18 मार्च को प्रातः जल-यात्रा व वेदी पूजन, 19 से 27 तक नित्य प्रातः मानस पाठ एवं रात्रि को प्रवचन होगा। यहां गिरिडीह से आचार्य अनिल पाठक, यूपी के मिर्जापुर से धर्मराज शास्त्री, अयोध्या से कथावाचिका शांति श्रेया पधारेंगी। वहीं चांदो के धर्मस्थल स्कूल मैदान में रात्रि कथा वाचन में मुख्य प्रवक्ता रत्नामनी द्विवेदी, भोपाल (मध्य प्रदेश) एवं व्यास अयोध्या धाम से राम बिनोद शरण पधारेंगे। अंगवाली में 27 मार्च की रात जागरण होगा तथा चांदो में 28 की रात जागरण।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...