बोकारो, फरवरी 24 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के मैथानटुंगरी धर्म संस्थान में होली के तुरंत बाद श्रीरामचरितमानस महायज्ञ के आयोजन की तैयारी जोरों पर से की जा रही है। यज्ञ आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि होली त्यौहार उपरांत आगामी 7 मार्च को कलश-यात्रा निकाली जाएगी एवं 8 मार्च को प्रातः से मानस पाठ प्रारंभ होगा। इस रात को खोरठा भजन गायक हेमंत दुबे एवं टीम द्वारा रामायण के बाद शिव-पार्वती विवाह प्रसंग पर चर्चा भजन गायन झांकी के साथ प्रस्तुत की जाएगी। फिर 9 से 16 तक नियमित रूप से रात्रि प्रवचन होगा। नित्य प्रातः गिरिडीह के आचार्य अनिल पाठक व्यास 'वाचस्पति' द्वारा मानस पाठ एवं वाराणसी (यूपी) से पधारने वाले मानस मार्तंड अच्युतानंद पाठक एवं मानस कोकिला नीलम शास्त्री सारगर्भित प्रवचन करेंगी। जबकि यज्ञ के संस्थापक गौर बाबा के ...