बोकारो, जनवरी 5 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी अंतर्गत राजस्व गांव नावाडीह के ग्रामीणों ने पांच दिवसीय सोहराय पर्व पारंपरिक तरीके से मनाए जाने का निर्णय लिया है। पंसस जीतलाल ने बताया कि 7 जनवरी को गोठ पूजा, 8 को गोहाल पूजा, 9 को बरदखूंटा, 10 को पारण एवं 11 जनवरी को बुजुर्गों के लिए त्यौहार विशेष रहेगा। नाया पुजारी धनेश्वर सिंह, लालदेव सोरेन, अनिल सोरेन, लालचंद मरांडी, बाबूलाल सोरेन, मोतीलाल मुर्मू, जीवन मरांडी, मानिक चंद मंडल, गोपाल करमाली, लोविश्वर मरांडी सहित अन्य टोला के सभी मांझी हाड़म रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.