पाकुड़, मार्च 11 -- पाकुड़िया। आदिवासी हूल झारखंड क्लब अंगरगड़िया के तत्वाधान में मंगलवार को बाहा पर्व के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान उद्घाटन मैच एफसी तोवा दारी टीम अंगरगढ़िया एवं पितलगड़िया एफसी के बीच खेला गया। इस दौरान हुए रोमांचक मुकाबले में एफसी तोबा दारी टीम एक गोल से विजय हासिल की। क्लब के अध्यक्ष बाबूराम हांसदा ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय है जिसमें निकटवर्ती बंगाल एवं झारखंड की कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं सचिव दानियल टुडू ने बताया कि टूर्नामेंट के फाइनल विजेता टीम को 25 हजार रूपये पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा। वहीं फाइनल के उपविजेता टीम को 20 हजार रुपए दिया जाएगा। जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को पांच-पांच हजार रुपए सांत्वना पुरस्कार के रूप में दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.