अल्मोड़ा, नवम्बर 16 -- क्षेत्र में रामलीला मंचन के आठवें दिन रावण-अंगद संवाद का मंचन हुआ। रावण के पात्र हरीश सिंह व अगंद के पात्र दीपक चतुर्वेदी ने देर तक दर्शकों को बांधे रखा। अपने शानदार मंचन से कलाकारों ने लोगों को तालियां बजाने पर जबूर कर दिया। यहां पूर्व प्रमुख राधारमण उप्रेती, दीपक कुमार, दिवान मियां, सीता राम, चन्दन मनराल, मोहन सिंह, हृदयेश मेहरा, रमेश चक्रवर्ती, गिरीश भण्डारी, नरेश पपनोई, अशोक अग्रवाल, नन्दन सिंह मुक्चाड़ी, जितेन्द्र रजवार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...