कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को आईएमए ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस कार रैली 2026 का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य अंगदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाना एवं समाज को अंगदान, सुरक्षित जीवन का संदेश देना रहा। रैली का शुभारंभ सांसद रमेश अवस्थी, अपर पुलिस आयुक्त डॉ.विपिन टांडा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, मैनावती मार्ग से हरी झंडी दिखाकर किया। आईएमए के सदस्य व उनके परिजनों ने कारों के जरिए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर अंगदान का संदेश दिया। अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि अंगदान महादान है, इसके कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. देबाशीष देबरॉय व को-चेयरमैन डॉ. संजय सिंहवी ने आभार व्यक्त किया। बेस्ट स्लोगन प्रतियोगिता के जज डॉ...