नई दिल्ली, मार्च 19 -- - 500 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस - इजरायली फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम में फोटो डालकर आरोपियों की पहचान की नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चांदनी चौक के हवेली हैदर कुली में सोमवार शाम हुई करीब 80 लाख रुपये की लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है। पुलिस टीम चांदनी चौक, लाल किला, जामा मस्जिद, दरियागंज और लाहौरी गेट के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंची। टीम ने फुटेज में दिख रहे आरोपियों की फोटो इजरायली फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम में अपलोड करके आरोपी की पहचान की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में 21 वर्षीय मोहम्मद अली और 19 वर्षीय समीर शामिल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.