फरीदाबाद, जनवरी 8 -- फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी की विशेष अंक सुधार की परीक्षाएं 21 जनवरी से संचालित करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। यह परीक्षाएं पहले छह जनवरी से शुरू होनी थी। यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर एवं सचिव मुनीश शर्मा ने गुरुवार को संयुक्त रूप से बताया कि सीनियर सेकेंडरी की विशेष अंक सुधार परीक्षा 31 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा का समय दो 3:00 से 5:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि विशेष अंक सुधार परीक्षा में लगभग 2600 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। प्रदेश में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो हिसार, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल तथा भिवानी में एक-एक परीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.