अंबेडकर नगर, अप्रैल 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। साइबर ठगों का गिरोह अब परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को लूटने का नया तरीका अख्तियार किया है। साइबर फ्रॉड अपने आपको यूपी बोर्ड का बताकर परीक्षार्थियों को कॉल कर परीक्षा में पास कराने एवं अंक पत्र में नंबर बढ़ाने के लिए पैसे की डिमांड कर रहे हैं, जिसको लेकर यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। यूपी बोर्ड के सचिव ने पत्र जारी कर कहा है कि ऐसे साइबर क्राइम और फ्रॉड कॉल से बचें। उन्होंने कहा है कि परीक्षार्थी और अभिभावक साइबर ठगों के इस प्रकार के फोन कॉल्स का कदापि संज्ञान न लें और प्रलोभन में न आएं। यदि इस प्रकार के फोन कॉल्स आते हैं तो तत्काल इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को दें। उधर बोर्ड की तरफ से पत्र जारी होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.