नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन बच्चों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इसे गुरु भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को ज्ञान व संपन्नता का कारक माना गया है। ऐसे में जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह बलवान स्थिति में होते हैं, वह व्यक्ति ज्ञानवान और सद्गुण सम्पन्न होता है। वहीं, इस तारीख को जन्मे लोगों की बात करें, तो इन्हें अपनी स्वतंत्रता बेहद ही पसंद होती है। जानिए मूलांक 3 वालों का करियर और आर्थिक स्थिति कैसी रहती है। स्वभावमूलांक 3 वाले बच्चे स्वभाव से स्वाभिमानी होते हैं। हालांकि कई बार इन्हें घमंडी मान लिया जाता है। क्योंकि इनके ज्ञान का लेवल, सामान्य लोगों से बहुत ऊंचा ये हर बात तर्क के आधार पर करते हैं और नियमों का पालन करत...