नई दिल्ली, जनवरी 10 -- अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी व्यक्ति के मूलांक के जरिए उसके व्यवहार, गुण और उसके भाग्यशाली दिन के बारे में पता लगाया जा सकता है। इनमें से कुछ मूलांक के लोगों को काफी शुभ और भाग्यशाली माना जाता है। इनमें से एक मूलांक है 3। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है। इस मूलांक के स्वामी बृहस्पति हैं, जिन्हें देवताओं का गुरु माना जाता है। गुरु के प्रभाव के कारण ऐसे व्यक्ति ज्ञान, बुद्धि और नेतृत्व क्षमता के धनी होते हैं। स्वभावमूलांक 3 के लोग स्वभाव से बहुत ही स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। गुरु के प्रभाव से इनके भीतर सीखने की ललक जीवनभर बनी रहती है। साथ ही ये लोग अपने सिद्धांतों के पक्के होते हैं। वहीं, अपने बुर्जुगों या पूर्वजों के बनाएं नियमों का बहुत सम्मान करते हैं। य...