जमशेदपुर, फरवरी 5 -- सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक सत्र 2022-26 के चौथे सेमेस्टर के परिणामों में हुई भारी अंक कटौती ने तूल पकड़ लिया है। अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में छात्रों को कथित तौर पर कम अंक देकर फेल करने के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ ) ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिला सचिव मुकेश रजक ने इस मामले को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। रजक ने आरोप लगाया कि बिना किसी पारदर्शी प्रक्रिया के छात्रों के 11 से 25 अंक काटना उनके भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़ है। एआईएसएफ ने चेतावनी दी है कि यदि दोषपूर्ण मूल्यांकन में सुधार कर छात्रों को शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.