सीवान, दिसम्बर 6 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के अयोध्या अग्रवाल सनातन धर्म उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बड़का गांव में हिन्दी प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। दीप मंत्र व सरस्वती वंदना के बाद छात्राओं ने स्वागत व मंगल गीत प्रस्तुत किया। प्रभु जी, तुम चंदन हम पानी व हां, हम बिहारी हैं जी जैसे लोकगीतों से वातावरण को सांस्कृतिक उमंग से भर दिया। वहीं, प्रश्न मंच प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा के 27 विद्यार्थियों को नौ समूहों में बांटा गया। इसमें आर्यभट्ट, अश्वघोष, विद्यापति, गार्गी, मैत्रेयी, भारती, अनामिका, अमृता व सुचित्रा में विभाजित कर प्रश्नोत्तरी कराई गई। निर्णायक मंडल द्वारा अंकों के आधार पर अनामिका समूह को प्रथम, आर्यभट्ट समूह को द्वितीय व गार्गी समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समू...