सासाराम, मार्च 30 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद द्वारा जिले की सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत वर्ग एक से आठ के छात्र-छात्राओं की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में प्राप्त अंकों की एंट्री ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर करने का निर्देश दिया है। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है। डीईओ मदन राय ने सभी अंकों की एंट्री 05 अप्रैल तक कर इसकी रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है। बताया कि एंट्री नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.