शामली, मई 9 -- नवीन मंडी स्थल के थोक व्यापारी अंकुर अग्रवाल को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। व्यापारियों ने नवयुक्त नगर अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। बीते गुरुवार को नवीन मंडी स्थल पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष अनुराग जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर के दर्जन भर व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान नवीन मंडी के थोक व्यापारिक अंकुर अग्रवाल को जिला अध्यक्ष अनुराग जैन ने संगठन का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवयुक्त नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल व्यापारियो के हितों के लिए संघर्ष कर संगठन को गति प्रदान करेंगे। इस दौरान नगर के व्यापारियों ने उत्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.