रुडकी, फरवरी 25 -- पुलिस ने झबीरन गांव में हुए अंकित हत्याकांड में फरार चल रहे एक नाबालिग आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया है। पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। 19 फरवरी की देर शाम को झबीरन गांव निवासी अंकित की पांच आरोपियों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अंकित के शव को गांव के पास ही एक कूड़ेदान में फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मृतक के पिता सहनसरपाल की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। दो फरार चल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.