पटना, फरवरी 2 -- आलमगंज पुलिस अंकित के हत्यारों की तलाश में छापेमारी कर रही है। युवक के शव की पहचान होने के बाद पुलिस घटना के कारणों और हत्यारों की शिनाख्त के लिए छानबीन में जुटी है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। गायघाट, खड़ा कुआं निवासी मुनटुन पांडे का 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार की चाकू से गोद कर हत्या मामले में पिता ने एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें तीन भाइयों को नामजद किया गया है। आलमगंज पुलिस ने बताया कि खड़ा कुआ निवासी स्वॅ प्रमोद पांडेय का बेटा अमित पांडेय,सूरज पांडेय और चंदन पांडेय को आरोपित किया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अंकित का शव शनिवार की सुबह आलमगंज थाना क्षेत्र के कंटाही घाट के पास झाड़ी से बरामद किया गया था। बाद में परिजनों ने उसकी पहचान की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...