रांची, दिसम्बर 30 -- रांची, संवाददाता। डोरंडा के सेंट जेवियर्स स्कूल द्वारा आयोजित अंकित रंजन क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में अब्दुल क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की। उसने सेंट जेवियर्स स्कूल की टीम को 96 रन के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 185 रन बनाए। इसमें समीर कुमार ने 60 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में सेंट जेवियर्स की टीम 18.4 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। समीर ने 3 विकेट भी झटके। समीर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और विशिष्ट अतिथि डी.बी. शर्मा, उपेंद्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...