गिरडीह, मार्च 24 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के जेरुआडीह निवासी बिरंची सिंह के पुत्र अंकित कुमार ने कड़ी मेहनत और लगन से सफलता पाई है। आईआईटी जैम 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 519वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिवार को दिया है। उन्होंने विशेष रूप से अपने शिक्षक सागर सूर्य, नवीन कुमार और शेखर कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हो पाई। अंकित की इस सफलता से पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोग और परिजन उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.