नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों की ब्रेकअप की खबरें आईं जिससे फैंस को काफी झटका लगा था। दरअसल, फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। वहीं ब्रेकअप के बाद अंकित ने शो तेरे हो जाएं हम भी छोड़ दिया था जिसमें प्रियंका भी लीड रोल में थीं।क्या बोलीं प्रियंका अब प्रियंका ने हाल ही में एक क्रिप्टिक स्टेटमेंट दिया है। दरअसल, प्रियंका जो हाल ही में फैशन शो में स्पॉट हुईं उन्होंने कहा, मुझे लगता है इवॉल्व होना अच्छा होत है। बदलाव हमेशा अच्छे होते हैं। एक को आगे बढ़कर इवॉल्व होना होगा तो अच्छा है इवॉल्व हो हमेशा चाहे रिलेशनशिप हो या फैशन। वैसे दोनों ने ओपनली अब तक ब्रेकअप पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बारे में ...