गंगापार, दिसम्बर 7 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार की शाम बनका डुहिया गांव के सामने बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में हुई अंकित पटेल निवासी परानीपुर की मौत में दिवंगत के पिता संजय पटेल ने मेजा थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा अपने साथी राहुल पाल के साथ बाइक से घर लौट रहा था, इसी बीच लापरवाही पूर्ण बाइक चलाते हुए बारा दशरथपुर गांव से मिश्रपुर जा रहे राम बाबू यादव ने टक्कर मार दी। इस घटना में उसके बेटे व राहुल पाल को गंभीर चोटे आई, उसके बेटे अंकित पटेल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। संजय पटेल की तहरीर पर राम बाबू यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.