देहरादून, जनवरी 1 -- देहरादून। दिल्ली से दून पहुंची एक्टिविस्ट योगिता ने अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार चुप है और वीआईपी पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने रेणु बिष्ट की गिरफ्तारी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के इस्तीफे की मांग की। कहा कि उनकी संस्था ने उन्नाव में लड़ाई लड़कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बदलना पड़ा। उर्मिला सनावर की सुरक्षा की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...